बारा: सुजावन देव घाट पर अव्यवस्थाओं के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में लगाई आस्था की डुबकी
घूरपुर क्षेत्र के सुजावन देवघाट पर आज शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली,दरअसल भाई दूज पर्व पर यमुना नदी में स्नान करने का पौराणिक महत्व माना गया है,जबकि हर साल यहां पर दो दिवसीय विशाल मेले का आयोजन किया जाता है,लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर खानापूर्ति की जाती है,ऐसे में दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।