बारा: गौहनिया स्थित डेयरी फार्म में लाखों रुपए का सामान हुआ चोरी, चोरों द्वारा चोरी का सीसीटीवी फुटेज हो रहा वायरल
प्रयागराज के यमुनानगर घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया स्थित डेयरी फार्म का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें देखा जा रहा है कि चोरों द्वारा डेरी फार्म के अंदर से सामान निकाल कर चोरी कर लिया गया, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है,बताया गया कि चोरों द्वारा लाखों रुपए का सामान चोरी किया गया है।