Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
parmodsainiloharu_1
भिवानी: - गांव निनान में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने चलाया प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान
Bhiwani, Bhiwani
| Jul 3, 2026
MORE NEWS
माइलेज के मामले इस की टक्कर में कोई नहीं है सबूत देखो अपनी आँखो से?
Bhiwani, Bhiwani | Jul 28, 2026
श्राप है या आशीर्वाद संत का सरकार हिल जाएगी?
Bhiwani, Bhiwani | Jul 28, 2026
भिवानी में गोरक्षा दिल का प्रदर्शन LIVE
Bhiwani, Bhiwani | Jul 27, 2026
सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने अवैध हथियार बरामदगी मामले में दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में अवैध हथियार रखने एवं उनकी आपूर्ति करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इन्हीं निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने अवैध हथियार बरामदगी के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 12 जुलाई 2026 को सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने गांव केहरपुरा निवासी सुरजीत पुत्र राजकुमार को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया था। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना जुई कलां में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित किया गया था। मामले की गहनता से जांच एवं आरोपी से पूछताछ के दौरान अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। अभियोग में आगामी कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के जांचकर्ता मुख्य सिपाही पवन कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ दिनांक 26 जुलाई 2026 को बस अड्डा केहरपुरा क्षेत्र से मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। *गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश उर्फ धोलिया पुत्र विजेंद्र निवासी गांव केहरपुरा, जिला भिवानी के रूप में हुई है।* पुलिस पूछताछ में आरोपी राकेश ने बताया कि उसने बरामद अवैध देसी कट्टा व जिंदा कारतूस अपने दोस्त सुरजीत को उपलब्ध कराए थे। आरोपी खेती-बाड़ी का कार्य करता है। उसके विरुद्ध पूर्व में थाना जुई कलां एवं थाना तोशाम में लड़ाई-झगड़े के 05 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार, भिवानी भेजने के आदेश दिए गए। — पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।
Bhiwani, Bhiwani | Jul 27, 2026
भिवानी परिवार मैत्री संघ (बीपीएमएस)की तरफ से नव रत्नों को किया सम्मानित.... इस बार का हीरा उन 'रत्नों' के नाम रहा जिन्होंने कड़ी मेहनत, विवेक और व्यावहारिक कौशल से अपनी जन्मस्थली की मिट्टी का तिलक देश- दुनिया के माथे पर अंकित किया। 'प्रोफेशनल वर्ल्ड', कार्पोरेट जगत में उनका नाम गर्व और गौरव से लिया जाता है। भिवानी परिवार मैत्री संघ ने आज भिवानी के नौ सफल व्यवसायियों को दिल्ली में आयोजित भव्य एवं विराट कार्यक्रम में 'नवरत्न अवार्ड 2026' से सम्मानित किया। सभी 'बिजनेस आइकंस' ने इस अवसर पर नई पीढ़ी को सफलता के सूत्र बताए। साथ ही धैर्य रखने, संस्कारों का पालन करने और माता-पिता, परिवार व समाज की संस्कृति का मान रखने की नसीहत भी दी। सर्वश्री कृष्ण कुमार गुप्ता, कुलदीप कुमार अग्रवाल, पवन गोयल, राजीव तोशामवाल, राजकुमार गोयल डॉ रविन्द्र गोयल, उमेश सिंघल, विनोद अग्रवाल और विनोद तायल आज किसी परिचय के मोहताज नहीं। नई पीढ़ी के लिए वे आदर्श और रोल मॉडल हैं। बीपीएमएस ने इन्हें एक मंच पर लाकर अतीत की मजबूत नींव पर भविष्य की बुलंद इमारत के लिए विशाल कैनवास उपलब्ध करवाया। भिवानी परिवार मैत्री संघ के अध्यक्ष, ख्याति प्राप्त अंतरराष्ट्रीय कवि और ऑडियंस को घंटों मुग्ध रखने में दक्ष एंकर राजेश चेतन एवं वाणी में ओज-तेज के प्रतीक तथा बीपीएमएस के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रमोद शर्मा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की एंकरिंग की। दोनों ने ऐसा समां बांधा कि भारी संख्या में उपस्थित जन आठ घंटे तक कार्यक्रम में 'बिजनेस आइकंस' की सफलता का वृत्तांत सुनते रहे और उन पर बनी डॉक्यूमेंट्री देखते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की आराधना से हुई। फिर एक-एक करके नौ रत्नों की सफलता के सफर पर डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। हर डॉक्यूमेंट्री के बाद संबंधित 'आइकन' का इंटरव्यू मंच पर लिया गया। इंटरव्यू उनके सफर की शुरुआत, चुनौतियों, प्रेरक प्रसंग, प्रेरणा स्रोत, भविष्य की योजना और भावी पीढ़ी के लिए संदेश पर आधारित रहा। इंटरव्यू लेने वाला भी उसी क्षेत्र का दिग्गज रहा। नौ डॉक्यूमेंट्री और नौ इंटरव्यू ने भावी पीढ़ी के लिए 'सक्सेस टिप्स' का जैसे खजाना खोल दिया। इस विराट कार्यक्रम में कई अन्य विशिष्ट अतिथि भी आए जिनमें भारत विकास परिषद से सुरेश जैन, बृजलाल सराफ, घनश्याम जावेरी, राजेश खेतान, केएल गर्ग, बजरंग लाल अग्रवाल, पंडित रामनिवास, पप्पूभाई, मोहित यादव, नरेन्द्र सिंघानिया, विनय सिंघल व मनीष गोयल प्रमुख थे। *इन हस्तियों को मिला 'नवरत्न अवार्ड 2026'* * कृष्ण कुमार गुप्ता, डायरेक्टर बीआर एग्रोटेक लिमिटेड (सिवानी-दिल्ली) * कुलदीप कुमार अग्रवाल, चेयरमैन जीएसआई एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड (भिवानी-दिल्ली) * पवन गोयल, मैनेजिंग डायरेक्टर लिटिल हार्ट ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस (भिवानी) * राजीव तोशामवाल, फाउंडर, गोयल लाइम इंडस्ट्रीज लिमिटेड (तोशाम-दिल्ली) * राजकुमार गोयल मैनेजिंग डायरेक्टर, एसएलआर मेटालिक्स लिमिटेड (चरखी दादरी- गुरुग्राम) •डॉ रविन्द्र गोयल को-फाउंडर ई रिक्रूट एचआर ऑटोमेशन सोल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड (भिवानी-दिल्ली) * उमेश सिंघल,डायरेक्टर एलआरबी ग्रुप (लोहारू- यमुनानगर) * विनोद अग्रवाल डायरेक्टर, सेंटीलियन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड (जुई- दिल्ली) * विनोद तायल चेयरमैन, शांति फर्टिलाइजर्स एंड कैमिकल्स (भिवानी-हिसार) *युवा पीढ़ी को ये मिले टाप्स* * सफलता का कोई शार्टकट नहीं * रिश्तों में रहना है तो सहना है-धैर्य व सहनशीलता बना कर रखनी होगी। * माता पिता का साथ न छोड़ें, वे सबसे बड़े गुरु हैं * 'जेन जी' शिक्षा के साथ संस्कार भी सीखे •'मोरल एजुकेशन' पर ध्यान देने की खास जरूरत * हर काम निडरता, एकजुटता, मितव्ययिता से करें * अभिभावक बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर के साथ अच्छा इंसान बनने की शिक्षा भी दें * युवा वर्ग हर बात को ईगो से न जोड़े * आसान कुछ नहीं होता, कड़ी मेहनत, विवेक से आसान बनाना पड़ता है। * जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं * हर चुनौती व असफलता कुछ न कुछ सिखाती है। * किसी एक बिजनेस में पटरी न बैठ रही हो तो उसे छोड़ कर आगे बढ़ जाओ * एआई एक टूल है जिसका इस्तेमाल करना सभी को आना चाहिए * काम की लगन हो तो परिस्थितियां व स्थान किसी का रास्ता नहीं रोक सकते * स्किल सभी में है लेकिन ओरिएंटेशन व अलाइनमेंट की कमी है, इसे दूर करना है * युवा पीढ़ी अधिक टेंशन न ले •बिजनेस में अधिक उठा- पटक न करें * स्वास्थ्य को न भूलें, परिवार को न भूलें * एआई, चैट जीटीपी के दौर में बच्चे कुछ न कुछ नया सीखें जो मौलिक हो, निरंतर ऐसा अभ्यास करें। एआई के गुलाम न बनें।
Bhiwani, Bhiwani | Jul 27, 2026
भिवानी: - गांव निनान में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने चलाया प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान - Bhiwani News