अकोढ़ी गोला: नावाडीह के समीप अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया गया जब्त, कार्रवाई जारी
नावाडीह के समीप अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, कार्रवाई जारी। रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह गांव के समीप देर रात खनन विभाग ने अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया। खनन पदाधिकारी, सासाराम द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर पर बिना वैध कागजात के बालू परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी।