आज दिनांक 09.07.2026 को महिला एवं बाल विकास निगम खगड़िय के तत्वधान में बेलदौर परियोजना के मध्य विद्यालय सोनपुरी ईद मादी के स्कूल के प्रांगण में आंगनबाड़ी केंद्र में सखी वार्ता आयोजित कर विवाह के रोकथाम , बाल विवाह के बारे में कानूनी जानकारी विस्तार से दी गयी l साथ ही साथ स्वास्थ्य ,पोषण एवं समग्र विकास हेतु बालिकाओं को बताया गया की लड़कियां जब शिक्षित होती हैं तो आने वाली पीढ़ी सशक्त होती है । हर बालिका को सशक्त बनाएं, शिक्षित करें, उनका उत्थान करें इस उद्देश्य से लड़कियों के अधिकारों को उजागर करना, उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना, लैंगिक भेदभाव एवं महिलाओं के खिलाफ हिंसा जैसे मुद्दों को संबोधित करना है । बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, देश को प्रगति के राह पर लाओ ,बेटी नहीं है किसी से कम ,मिटा दो अपने सारे भ्रम ,बेटी है अनमोल उपहार, शिक्षा है उसका अधिकार। और सरकार द्वारा चलायी गयी योजनाओं के बारे मे बताया गया l 181 महिला हेल्पलाइन नंबर,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर,112 इमरजेंसी नंबर एवं बाल विवाह अगेंस्ट होने वाली कानूनी करवाई पर चर्चा किया गया MHM किट के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गयाऔर स्कूल बैग भी बच्चे को दिया गया इस अवसर पर कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक, विजय कुमार लैगिक विशेषज्ञ , प्रीति कुमारी प्रभारी केंद्र प्रशासक, अनु कुमारी आंगनवाड़ी केंद्र के ls सेविका सहित 100 किशोरियों बच्ची उपस्थित थे ।
18 views | Khagaria, Bihar | Jul 9, 2026