बीकानेर रोड पर इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। सड़क किनारे छांव में बैठे एक बेजुबान श्वान पर स्कॉर्पियो चालक ने जानबूझकर गाड़ी चढ़ा दी और मौके से फरार हो गया। घायल कुत्ते की चीख सुनकर आसपास के लोग जमा हुए और पशु प्रेमियों ने तुरंत इलाज की व्यवस्था की।