सिलवानी: सिलवानी में अवैध शिकार पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
सिलवानी में वन विभाग ने अवैध शिकार के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गैलपुर बीट से एक मृत तीतर और चार फंदे बरामद हुए। दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय रायसेन में पेश किया जा रहा है।