चक्रधरपुर: चक्रधरपुर में आर पुरुषोत्तम की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
स्वर्गीय आर पुरुषोत्तम की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल परिसर में श्रद्धांजलि सभा सह स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ लोगों को नियमित रक्तदान के प्रति जागरूक करना था।