मेदिनीनगर (डालटनगंज): आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पलामू पहुंचे, वक्फ बोर्ड कानून के खिलाफ गढ़वा में करेंगे आंदोलन
केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा देश में वक्फ बोर्ड कानून लाये जाने के खिलाफ जन आंदोलन की तैयारी को लेकर आजाद समाज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष काशिफ राजा गुरूवार शाम 6 बजे पलामू प्रमंडलीय दौरे के क्रम में मेदिनीनगर पहुंचे। दुबियाखाड़ में उनका स्वागत किया गया। उन्होंने मेदिनी राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला भूमि का निरीक्षण किया।