पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड के नेउरा में शुक्रवार दोपहर 3 बजे वक्फ बिल के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध जुलूस निकाला एवं केन्द्र सरकार का पुतला फूंका। जुमे की नमाज के बाद चैनपुर के जिला परिषद सदस्य फजायल अहमद के नेतृत्व में काफी संख्या में आसपास के मुस्लिम समुदाय के लोग हाथों में तख्तियां लेकर सड़क पर उतरे एवं जमकर प्रदर्शन किया।