कोठी महल: डॉ. आंबेडकर विद्यार्थी संगठन ने छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर तरण ताल पर किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई बहस
सोमवार को डॉ. आंबेडकर विद्यार्थी संगठन (डीएवीएस) ने छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन के आह्वान पर छात्र और कार्यकर्ता दोपहर में तरणताल चौराहे पर एकत्रित हुए।संगठन ने आरोप लगाया कि प्रशासन की चेतावनी के कारण अपेक्षित संख्या से कम छात्र प्रदर्शन में शामिल हुए लगभग 60 से 70 कार्यकर्ता मौजूद रहे, जबकि 250-300 छात्रों के आने की संभावना थी।