बरहट: जमुई रेलवे स्टेशन पर परीक्षा खत्म होते ही उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़, ट्रेन चढ़ने के लिए मची अफरा-तफरी
Barhat, Jamui | Jun 14, 2026 मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा समाप्त होते ही रविवार को जमुई रेलवे स्टेशन पर हजारों परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के एक साथ स्टेशन पहुंचने से प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 8 बजे के बाद तक भी प्लेटफॉर्म से लेकर रेल पटरी तक छात्रों की भीड़ नजर आई।