गभाना: खिजरपुर के पास नहर में मिला गाजियाबाद से लापता मेरठ के वृद्ध का शव
गभाना क्षेत्र के खिजरपुर पुलिया के पास नहर में गाजियाबाद से लापता मेरठ निवासी वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आठ दिन से तलाश में जुटे परिजन को बुधवार शाम को नहर में शव उतराता दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जिसके बाद कपड़ों, जेब में मिले मोबाइल फोन और दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान इकराम मलिक के रूप में हुई।