सांगानेर: 10 जून को पीएम मोदी रचेंगे नया इतिहास, 12 वर्षों से निरंतर कर रहे देश की सेवा: कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल
राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा है कि 10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने इसे भारतीय राजनीति के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की। मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि वर्ष 2014 में भारतीय राजनीति को एक नया नेतृत्व मिला।