कामडारा: लोयंगा मोड़ पर अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर
Kamdara, Gumla | Jun 28, 2026 कामडारा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे पर लोयंगा मोड़ के समीप शनिवार रात सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान राहुल महली लोयंगा बाजार टांड के रूप में हुई है। बताया गया कि राहुल तोरपा से अपने घर लौट रहा था। घर से महज कुछ ही दूरी पहले अज्ञात वाहन टक्कर मार कर घटना स्थल से फरार हो गया फिर उसे रिम्स रेफर किया गया।