शामली: शामली में पूर्वी यमुना नहर के पास मिला लिलौन निवासी युवक का शव, वह चार दिनों से था लापता
Shamli, Shamli | Jun 20, 2026 शनिवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के लिलौन क्षेत्र में पूर्वी यमुना नहर के पास एक युवक का शव पड़ा मिला, जिसकी शिनाख्त लिलौन निवासी अनुज पुत्र जसवीर के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला है कि अनुज करीब 4 दिनों से लापता चल रहा था और अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन वापस नही लौटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।