जमुई: महराजगंज स्थित बैग दुकान संचालक के साथ बदमाशों ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई हरकत, एक बदमाश हुआ गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Feb 1, 2026 महाराजगंज स्थित बैग दुकान संचालक के साथ अज्ञात बदमाशों द्वारा शनिवार की देर शाम 7:00 बजे मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अन्य दुकानदारों की भी काफी भीड़ लगी रही। मारपीट की हरकत और बदमाशों की तस्वीर CCTV कैमरे में भी कैद हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची टाउन थाना की पुलिस द्वारा एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।