मांट: यमुना एक्सप्रेस वे पर नोहझील क्षेत्र में कार ने आगे चल रहे ट्रक से टकराई, तीन लोग हुए घायल
Mat, Mathura | May 6, 2026 वुधवार की सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा साइड में नोहझील थाना क्षेत्र के मील स्टोन 61के समीप एक कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई,टक्कर का कारण कार चालक को नींद की झपकी आना बताया गया है। हादसे के प्रयाग राज के विकास कुमार कार चला रहे थे,हादसे में रेशमा,अंकित और एक बच्चा घायल हो गए,घायलों को सीएचसी नोहझील भेजा गया।