लाडपुरा: कोटा में युवक ने दुकान में बम फेंककर लगाई आग, ससुराल वालों को दी जान से मारने की धमकी, 4 साल पहले विवाहिता को लेकर भागा
Ladpura, Kota | Apr 18, 2026 कोटा में एक युवक ने अपने ही ससुराल वालों को जान से मारने की धमकी दी है। वह दुकान में बंब (पेट्रोल बंब जैसा) फेंककर फरार हो गया। जिससे दुकान में रखा कुछ सामान जल गया। घटना 17 अप्रैल की उद्योग नगर थाना क्षेत्र की है। पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है