भदेसर: तेज आंधी में चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे पर 2 बाइकों की भिड़ंत, नपानिया के पास दुर्ग घूमकर लौट रहे 3 युवक गंभीर घायल
शनिवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भदेसर थाना क्षेत्र के नपानिया गांव के पास चित्तौड़गढ़ उदयपुर हाईवे पर तेज आंधी के दौरान दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि घायल युवक उदयपुर जिले के दांतौली गांव के निवासी हैं और चित्तौड़गढ