प्रतापपुर: गंगापुर के पास अंबिकापुर-बनारस हाईवे पर भीषण हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की हुई मौत
सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाईवे पर मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा ग्राम गंगापुर के पास रात करीब 12 बजे हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लटोरी पहुंचाया।