कर्वी: कर्वी-शिवरामपुर सेक्शन के रेलवे ट्रैक के किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी
चित्रकूट पुलिस ने आज शुक्रवार दोपहर 1 बजे प्रेसनोट जारी कर बताया कि कर्वी-शिवरामपुर रेलवे सेक्शन में अहमदगंज क्रॉसिंग के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की कलाई पर “तुलसी” नाम और सर्प का टैटू बना है। पुलिस ने पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर शव की शिनाख्त कराने की अपील की है।