राजगढ़: राजगढ़ में ऑपरेशन थिएटर के लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक को न बुलाने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने की निंदा
राजगढ़ जिला अस्पताल के मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर के लोकार्पण के कार्यक्रम में सीएम और सिविल सर्जन के द्वारा राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव को नहीं बुलाने का मामला अब तुल पकड़ गया है। इस मामले में राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया ने सोमवार को शाम 4:00 बजे करीब वीडियो जारी कर इसकी निंदा की।