कैराना: कैराना में दो मासूम बच्चियों की मौत और महिला के आग में झुलसने के मामले में नया मोड़, महिला की सास पर हत्या का केस दर्ज
कैराना नगर के मोहल्ला आलदरम्यान में बीते गुरुवार को जसविंदर उर्फ जस्सी की पत्नी अनीता संदिग्ध परिस्थितियों में आग में झुलस गई थी। जबकि उसकी दो बेटियों वंदना व जसप्रीत की मौत हो गई थी। महिला को गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। दोनों बच्चियों की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटना आया है।