नुआंव: जैतपुरा गांव में मामूली विवाद के चलते दो पक्षों में मार-पीट, एक युवक घायल, इलाज के बाद रेफर
Nuaon, Kaimur | Apr 2, 2025 जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के जैतपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मार-पीट में एक युवक घायल हो गया। घायल को परिजनों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां घायल की स्थिति खराब देख डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना बीते मंगलवार की रात 11:30 बजे की बताई जा रही। घायल जैतपुरा का रहने वाला दिव्यांशु राय बताया जाता है।