खगौल: दानापुर स्टेशन पर मगध एक्सप्रेस में चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
सोमवार की शाम करीब 7 बजे मगध एक्सप्रेस में रेल पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम शाहाब आलम बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से Vivo कंपनी का चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपी ने पूछताछ में मोबाइल चोरी की बात स्वीकार कर ली। रेल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ चोरी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।