फूलपुर: जानलेवा हमले के मामले में फरार अभियुक्त को फूलपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जानकारी के अनुसार, फर्नीचर की दुकान पर काम करने से मना किए जाने पर हुए विवाद में युवक पर हमला किया गया था इस मामले में नामजद अभियुक्त तबरेज आलम उर्फ मुन्ना पुत्र सलमान, निवासी जगदीशपुर है।