सोहागपुर: पलकमती किनारे शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर रास्ता रोकने वाले के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज
सोहागपुर में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और रास्ता अवरुद्ध करने का मामला सामने आया है। नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देश पर संजय परसाई द्वारा रविवार शाम 5 बजे लुखमान खान निवासी राजेंद्र वार्ड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोप है कि पलकमति नदी के पास मातापुरा वार्ड में कबाड़ा सामग्री रखकर आम रास्ता बाधित किया गया, जिससे लोगों को आवागमन में प