कोंडागांव: गिरोला में वन महोत्सव पर विद्यार्थियों ने दिया हरियाली का संदेश, वृक्षारोपण और नुक्कड़ नाटक से जगाई पर्यावरण चेतना
विकासखंड कोंडागांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरोला में आज सोमवार को वन महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में सामूहिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। शाम 4 बजे जारी विज्ञप्ति अनुसार कार्यक्रम के तहत निबंध लेखन, भाषण, समूह गायन और नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं..