खालवा: खंडवा में गैस किल्लत के बीच सिलेंडर की कालाबाजारी, घर में मिला अवैध गैस गोदाम
Khalwa, Khandwa | Apr 15, 2026 खंडवा शहर के रिहायशी इलाके गुलमोहर कॉलोनी में मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी साजिश और लापरवाही का पर्दाफाश किया है। यहां निमाड़ ज्योति गैस एजेंसी के हॉकर सोनू पिता निजाम ने घर पर ही अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का 'बाजार' लगा था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सोनू को दबोच लिया और उसके कब्जे से 38 घरेलू सिलेंडर जब्त किए हैं।