घोड़ाडोंगरी: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहनकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा
सारणी नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए काले कपड़े पहनकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार की नीतियों का विरोध किया।