कसिया: फाजिलनगर, पटहेरिया और सलेमगढ़ में बनेगा ओवरब्रिज, 20 मई को केंद्रीय राज्य मंत्री रखेंगे आधारशिला
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय ने बताया कि एनएच 28 पर स्थित फाजिलनगर के बघौचघाट चौराहे, पटहेरिया चौराहे व सलेमगढ़ में ओवरब्रिज का निर्माण होना है। जिसकी आधारशिला केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री द्वारा फाजिलनगर नगर स्थित पावानगर महावीर इंटर कालेज के खेल मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में रखी जायेगी। इन जगहों पर लगभग दुर्घटनाएं होती थी।