कसिया: कुशीनगर के खनन अधिकारी ने अवैध खनन के खिलाफ की कार्रवाई, तोड़वाई नाव, जेसीवी मशीन व ट्रैक्टर-ट्राली की गई ज़ब्त
कुशीनगर में जिला खनन अधिकारी अभिषेक सिंह ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को छोटी गंडक नदी में अवैध खनन की सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर नाव को जेसीबी से तोड़ दिया। साथ ही एक ट्रैक्टर ट्राली को तरयासुजान थाने में सीज कर दिया गया।