सहदेई बुजुर्ग: विद्यालय में हार्ट अटैक से शिक्षक की मौत, शिक्षा जगत में शोक
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिहजादी में कार्यरत शिक्षक शकील अहमद (54) की बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मूल रूप से मुजफ्फरपुर के निवासी शकील अहमद 2014 से शिक्षक के रूप में