छपरा: छपरा-मशरक एसएच 90 पर बाइक दुर्घटना में पूजा कराने जा रहे आचार्य घायल
Chapra, Saran | Apr 22, 2026 छपरा मशरक एस एच 90 पर महावीर चौक पर बाइक सड़क किनारे ईट पर फिसलने पर बाइक सवार दो आचार्य बुधवार की सुबह 8 बजें के लगभग घायल हो गए। घायल सिवान जिले के अनुराग कुमार पांडेय और आयुष्य पांडेय हैं। घायल इसुआपुर के श्यामपुर में रहते हैं और पूजा-अर्चना के लिए बड़वाघाट जा रहें थे। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया।