हरदोई: हरदोई रेलवे स्टेशन की पानी की टंकी पर चढ़े युवक ने 19 घण्टे किया हंगामा,उतारने पहुंचे लोगों को दिया धक्का 3 नीचे गिरे
Hardoi, Hardoi | Jun 3, 2024 हरदोई रेलवे स्टेशन की पानी की टँकी पर रविवार सुबह करीब 6 बजे चढ़े युवक ने पूरे दिन हंगामा किये रखा। ऊपर बैठकर पत्थरबाजी की,लोगों को गालियां दी यहां तक कि जब अधिकारी उससे समझाने पहुंचे तो उसने अश्लील हरकत भी की। रात करीब 11 बजे एक जीआरपी सिपाही व दो अन्य लोग उसे उतारने पहुंचे तो उसने ऊपर से एक युवक को धक्का दे दिया जिससे वह खुद और दो अन्य नीचे गिर पड़े।