हरदोई: हरदोई रेलवे स्टेशन की पानी की टंकी पर 11 घण्टे से चढ़ा है युवक, नीचे उतरने के पुलिस के सभी प्रयास असफल
Hardoi, Hardoi | Jun 2, 2024 हरदोई रेलवे स्टेशन की पानी की टंकी पर पीछे 11 घण्टे से चढ़ा युवक है युवक। पुलिस कई चक्र में उसको समझा चुकी है लेकिन वह अभी तक नीचे नहीं उतरा है। कुछ पुलिसकर्मियों ने चुपके से ऊपर चढ़ने की कोशिश की पर युवक को इसकी आहट लग गयी। युवक के पास लोहे की रॉड है ऐसे में वह कुछ भी कर सकता है। युवक बीच-बीच मे पत्थरबाजी भी कर रहा है।फिलहाल पुलिस मौके पर डटी है।