हरदोई: कोतवाली देहात पुलिस ने दो शातिर चोरों को चोरी के सामान के साथ किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Jun 3, 2024 एसपी केशव चंद गोस्वामी के निर्देशन में अपराध नियंत्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस ने दो शातिर चोरों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शमसुद्दीन व सुशील राठौर को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इन दोनों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है।