हरदोई: डीएम एमपी सिंह ने कलेक्ट्रेट में 4 जून को होने वाली मतगणना को लेकर दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Jun 2, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम एमपी सिंह ने 4 जून को मंडी परिसर में होने वाली लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। उन्होंने बताया कि बगैर पास के किसी को भी मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बताया कि मतगणना में कोई मोबाइल फोन नहीं ले जाया जाएगा। कि चुनाव आयोग के निर्देशों का पूरी तरह पालन होगा।