हैदरनगर: चौकड़ी विद्युत सब स्टेशन की क्षमता दोगुनी,सांसद प्रतिनिधि ने 10 एमवीए के अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर का किया उदघाटन
हैदरनगर प्रखंड अंतर्गत चौकड़ी विद्युत सब स्टेशन की क्षमता सांसद विष्णु दयाल राम की पहल और प्रयास से दोगुना करा दी गई है। 10 एमवीए के अतिरिक्त क्षमता वाले नए पावर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि डॉ. अजय जयसवाल ने रविवार रात किया। फीता काटकर उपकरण चालू कराने के बाद उपस्थित ग्रामीणों और विद्युत कर्मियों को मिठाइ खिलाई।