बनमनखी: श्रावणी महोत्सव का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ, भक्ति और संस्कृति से सराबोर हुआ धीमेश्वरधाम
बनमनखी। काझी हृदय नगर पंचायत स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल धीमेश्वरनाथ धाम बाबा उग्रेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ एक माह तक चलने वाले राजकीय श्रावणी महोत्सव मेला का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह क