दमोह: सागर में मंदिर तोड़ने की घटना के विरोध में सराफा संघ ने बाजार बंद कर किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Damoh, Damoh | Jan 6, 2025 दमोह सागर में मंदिर तोड़े जाने की घटना से समूचे बुंदेलखंड में हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। जिसके विरोध में आज सोमवार दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक जिला स्वर्णकार समाज के द्वारा सराफा बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन करते हुए आक्रोश व्यक्त किया गया। वहीं पथरिया एस डी एम, एम के चौरसिया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की।