अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था), उ0प्र0 अमिताभ यश ने व्यापारियों से अपील की है कि इस प्रकार के प्रतिबंधित माँझे का निर्माण, भंडारण अथवा बिक्री न करें। साथ ही उन्होंने आमजन से भी अनुरोध किया है कि ऐसे माँझे का प्रयोग बिल्कुल न करें तथा कहीं भी ऐसे माँझे के निर्माण, भंडारण, बिक्री या उपयोग की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दे।