बिसौली: बदायूं के हैदलपुर गांव के पास कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मारी, दोनों घायल
Bisauli, Budaun | May 18, 2026 बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के हैदलपुर गांव के पास कार ने बाइक सवार पति सतनाम पुत्र राजाराम पत्नी सोनम निवासी भानपुर गांव थाना बिसौली को टक्कर मार दी। जिससे पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पति-पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पति-पत्नी बाइक द्वारा ससुराल से अपने घर लौट रहे थे।