बहराइच: दीवानी न्यायालय से कलेक्ट्रेट परिसर तक अधिवक्ताओं ने पेट्रोल-डीज़ल की कमी को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर से कलेक्ट्रेट परिसर तक पैदल मार्च निकाला और सड़क पर उतरे अधिवक्ताओं ने पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर जमकर नारेबाजी की और कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने अपर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपते हुए पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।