आरोन: रामपुर गांव के पास दो बाइक की टक्कर, एक युवक की मौके पर मौत दो गंभीर घायल, पुलिस जांच जारी
आरोन थाना के रामपुर गांव के पास दो बाइक की भीषण टक्कर हो गई। घटना में एक युवक की मौत दो गंभीर घायल है आरोन थाना की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची दो घायल आर्य जाट अनुज जाट को सरकारी अस्पताल में भर्ती किया है। वहीं मृतक की पहचान सोनू अहिरवार ग्राम रामपुर के रूप में की गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।