जौनपुर: जौनपुर में भूमि पैमाइश के 1800 से अधिक लंबित मामलों पर प्रशासन ने दिखाई सख्ती
जौनपुर जिले में भूमि पैमाइश और पत्थरगड्डी के 1800 से अधिक लंबित मामलों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ने सभी लंबित आवेदनों का निस्तारण जून माह तक हर हाल में करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।