पेण्ड्रा: श्रीराम लला अयोध्या धाम दर्शन योजना: जीपीएम जिले से 49 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना
सरकार की महत्वाकांक्षी श्रीराम लला अयोध्या धाम दर्शन योजना के अंतर्गत आज जिले से 49 तीर्थयात्रियों को अयोध्या धाम दर्शन के लिए रवाना किया गया। श्रद्धालुओं को जीपीएम जिले के कलेक्ट्रेट परिसर से बस द्वारा बिलासपुर रेलवे स्टेशन के लिए बुधवार सुबह भेजा गया, जहां से वे ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेंगे।