बोध गया: बोधगया में गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, हनुमान मंदिर व शनि मंदिर में होगी प्राण प्रतिष्ठा
बोधगया के भागलपुर गाँव में हनुमान एवं शनि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल दिखा। इस अवसर पर जल भरी कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई, जिसमें दर्जनों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गुरुवार की सुबह 11 बजे कलश यात्रा गाजे-बाजे और जयकारों के बीच पूरे गांव में भ्रमण करती हुई मंदिर परिसर तक पहुंची।