शिवपुरी नगर: शिवपुरी पुलिस की कस्टडी में खूनी खेल: गुजरात के होटल में प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, फिर खुद की भी जान लेने की कोशिश
शिवपुरी जिले से फरार हुए एक प्रेमी जोड़े को गुजरात से पकड़ कर वापस ला रही पुलिस टीम के सामने रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना घट गई। गुजरात के गांधी नगर जिले में हाईवे किनारे स्थित एक होटल में रुकने के दौरान प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद अपना भी गला रेतकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवती की मौके पर ही मौत हो गई